हमें किसी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, भूमि दस्तावेज लीगल दस्तावेज में अपने नाम ,पता, पिता का नाम या कुछ लीगल चेंजस करते है हमें राजपत (gazette ) की जरूरत पड़ती है।
अक्सर आधार कार्ड या मार्कशीट में नाम गलत होने पर केवल शपथ पत्र (Affidavit) से काम नहीं चलता, तब हमें राजपत्र (Gazette Notification) की जरूरत पड़ती है। यह एक सरकारी प्रमाण है जो आपके नाम परिवर्तन को कानूनी मान्यता देता है।
सरकारी योजना जैसे महतारी वंदन योजना में भी नाम गलत है तो आपको राजपत्र की जरूरत पड़ेगी महतारी वंदन योजना kyc कैसे करे जानिए
राजपत्र के प्रकार: State Gazette vs Central Gazette
-
The Gazette of India (भारत का राजपत्र): यह केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है। इसकी प्रक्रिया थोड़ी जटिल और महंगी है, लेकिन इसकी मान्यता National और International स्तर पर है। अगर आप विदेश जाना चाहते हैं या बड़े निवेश करना चाहते हैं, तो यह सबसे बेहतर है।
-
State Gazette (C.G. Gazette Notification): यह छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी किया जाता है। यह बनवाने में आसान है और खर्च भी कम आता है। स्थानीय स्तर पर आधार सुधार, पैन कार्ड या मार्कशीट के लिए यह पूरी तरह मान्य है।
जरूरी कागजात और खर्च
-
स्टाम्प पेपर: ₹50 का (नॉन-ज्यूडिशियल)।
-
सरकारी चालान: ₹430 (हेड-0058 के अंतर्गत)।
-
अन्य: आवेदन फॉर्म, दो गवाहों के हस्ताक्षर (D.D. Form), समाचार पत्र में विज्ञापन, और पहचान पत्र।
-
समय: लगभग 15 से 30 दिन।
नाम परिवर्तन के लिए शपथ पत्र (Format)
(50 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटराइज्ड होना चाहिए)
आप 50 रुपये के स्टाम्प पेपर में हम शपथ पत्र बनवायेंगे नोट करने वाली बात यह है की 50 रूपए से कम का स्टाम्प पेपर नही होना चाहिए आप चाहे तो ऑफलाइन या E Stamp का भी उपयोग कर सकते है . शपथ पत्र निम्नलिखित फॉर्मेट के अनुसार आप लिख सकते है -
समक्ष:- श्रीमान् अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय जिला …………. (छ.ग.)।
-ः शपथ पत्र:-
मै …………..आ0 ……….आयू लगभग 59 वर्ष निवासी मकान न. 14 ……. थाना भटगांव, तहसील …….. जिला ……… (छ.ग.) निम्ननांकित शपथ पूर्वक कथन करता हूॅ:-
- मै शपथ पूर्वक कथन करता हूॅ कि मै उपरोक्त पते पर निवास करता हुॅ।
- मै शपथ पूर्वक कथन करता हॅु मेरा सही व वास्तविक नाम सोनू राम पिता श्री सोहिता है जो कि मेरे वोटर आई कार्ड में दर्ज है।
- मै शपथ पूर्वक कथन करता हूॅ कि मेरा आधार कार्ड क्रमांक …. में मेरा नाम देवशरण दर्ज है ।
- मै शपथ पूर्वक कथन करता हॅू कि मै अपने वास्तविक नाम ……पिता सो…..के नाम से मुझे जाना, पहचाना, पुकारा, व दर्ज किया जाये जिसके संबंध मे मेरा स्वयं का शपथ पत्र प्रस्तुत है।
दिनांक ...........................
हस्ताक्षर शपथकर्ता
।। सत्यापन ।।
मै …. आ0 ….. आयू लगभग 59 वर्ष निवासी मकान न. 14 डबल स्टोरी ….. थाना .. तहसील भैयाथाऩ जिला……. (छ.ग.) का सत्यापित करता हुॅ कि उपरोक्त शपथ पत्र की कण्डिका क्रमांक 1 से 4 तक का कथन पूर्ण सत्य व सही है, अतः आज दिनांक .................................. को अपने हस्ताक्षर अंकित कर सत्यापित किया।
हस्ताक्षर सत्यापनकर्ता
चिल्ड्रेन के नाम परिवर्तन के लिए शपथ पत्र
समक्ष:- श्रीमान् अनुविभागीय अधिकारी महोदय सूरजपुर जिला सूरजपुर (छ.ग.)।
-ः शपथ पत्र:-
मै —------------पिता श्री …………. आयू लगभग 33वर्ष जाति रजवार निवासी वार्ड न. 07 स्कुलपारा ग्राम ……. तहसील ……. जिला …. (छ.ग.) निम्ननांकित शपथ पूर्वक कथन करता हूॅ:-
- मै शपथ पूर्वक कथन करता हूॅ कि मै उपरोक्त पते पर निवास करता हुॅ।
- मै शपथ पूर्वक कथन करता हॅु मेरे पुत्र का नाम ……. पिता ……… उर्म 10 वर्ष है आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र में दर्ज है, किन्तु जन्म प्रमाण पत्र में ……..पिता श्री ………… दर्ज हैं।
- मै शपथ पूर्वक कथन करता हूॅ कि मेरे पुत्र का सही एवं वास्तविक नाम प्……. पिता श्री ………….. है ।
- मै शपथ पूर्वक कथन करता हॅू कि मेरा पुत्र अपने सही एवं वास्तविक नाम ……. पिता श्री ……… के नाम से जाना, पहचाना, पुकारा, व दर्ज किया जाये जिसके संबंध मे मेरा स्वयं का शपथ पत्र प्रस्तुत है।
दिनांक ...........................
हस्ताक्षर शपथकर्ता
।। सत्यापन ।।
मै ……..पिता श्री ………आयू लगभग 33वर्ष जाति रजवार निवासी वार्ड न. 07 स्कुलपारा ग्राम ……तहसील …… जिला …..(छ.ग.) का सत्यापित करता हुॅ कि उपरोक्त शपथ पत्र की कण्डिका क्रमांक 1 से 4 तक का कथन पूर्ण सत्य व सही है, अतः आज दिनांक .................................. को अपने हस्ताक्षर अंकित कर सत्यापित किया।
हस्ताक्षर सत्यापनकर्ता
2. ऑनलाइन ई-चालान (E-Challan) कैसे भरें?
राजपत्र के लिए ₹430 का भुगतान ऑनलाइन करना सबसे आसान है:
-
echallan.cg.gov.in पर जाएं और अकाउंट बनाएं।
-
Department: Revenue चुनें।
-
District: राजनांदगांव चुनें।
-
Office Address: Deputy Director Govt Regional Press, Rajnandgaon सेलेक्ट करें।
-
Head of Account: 0058-102 चुनकर ₹430 का भुगतान करें और प्रिंट निकाल लें।
3. समाचार पत्र में विज्ञापन (Format)
राजपत्र आवेदन से पहले किसी भी स्थानीय अखबार में यह विज्ञापन देना जरूरी है:
मै ……………………………….(पुराना नाम जिसे बदलना है ) सुपत्र / सुपत्री /पत्नी। …………………………….. गाव। …………………… तहसील। ………………… जिला। …………………….. छत्तीसगढ़ ने अपना नाम। ………………………. (पुराना नाम )से बदलकर। …………………………………… (नया नाम ) रख लिया है
हस्ता
पुराने नाम से
नाबालिग पुत्र / पुत्री के मामले में मामले में अभिभावक या पालक द्वारा प्रमाणित
मै ……………………………….(पिता / माता / पालक का नाम ) सुपत्र / सुपत्री / …………………………….. गाव। …………………… तहसील। ………………… जिला। …………………….. छत्तीसगढ़ ने अपने सुपत्र / सुपत्री नाम। ………………………. (पुराना नाम )से बदलकर। …………………………………… (नया नाम ) रख लिया है
हस्ता
पालक माता पिता
इस प्रकार सभी डॉक्मेंट को इकठ्ठा कर एक फाइल बनाकर हम चाहे तो इसे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है
4. राजपत्र के लिए आवेदन कैसे करें?
-
ऑनलाइन: आप cgedistrict.cgstate.gov.in पर जाकर स्वयं या किसी लोक सेवा केंद्र (जैसे: विश्वकर्मा चॉइस सेंटर, सिलफिली) के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
-
ऑफलाइन: सभी दस्तावेजों की फाइल बनाकर आप "शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय, चिखली, जिला राजनांदगांव" में स्वयं जाकर या पोस्ट के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
चेकलिस्ट (Checklist for Gazette)
| क्र. | दस्तावेज का नाम | अनिवार्य |
| 1 | ₹430 का ऑनलाइन चालान (मूल प्रति) | हाँ |
| 2 | ₹50 का नोटराइज्ड शपथ पत्र | हाँ |
| 3 | समाचार पत्र में विज्ञापन की मूल प्रति | हाँ |
| 4 | दो गवाहों के साथ प्ररूप-दो (D.D. Form) | हाँ |
| 5 | पुराना और नया नाम सत्यापन दस्तावेज | हाँ |
| 6 | आवेदक का शासकीय पहचान पत्र | हाँ |
राजपत्र डाउनलोड कैसे करें?
- प्रकाशन होने के बाद आप egazette.cg.nic.in पर जाकर "साधारण राजपत्र" सेक्शन में अपना नाम खोजकर डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके लिए आप वेबसाइट https://egazette.cg.nic.in/ पर जाके साधारण राजपत्र पर क्लिक करके भाग 3(1) ऑप्शन पर देखे
- यदि आप लोकसेवा केंद्र से या स्वंय ऑनलाइन अप्लाई करते है तो आपको एक आवेदन नंबर मिलेगा आप सीधे https://cgedistrict.cgstate.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।
छत्तीसगढ़ राजपत्र (CG Gazette) के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इन दस्तावेजों को स्कैन करके तैयार रखें:
-
शपथ पत्र (Affidavit): नोटरी द्वारा प्रमाणित मूल शपथ पत्र।
-
पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड या मतदाता परिचय पत्र।
-
विज्ञापन की प्रति: दो प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन की मूल प्रति (यदि लागू हो)।
-
पासपोर्ट साइज फोटो: हाल ही में खींची गई स्पष्ट फोटो।
-
मोबाइल नंबर और ईमेल: अपडेट और ओटीपी प्राप्त करने के लिए।
आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
-
स्पेलिंग की जांच: आवेदन फॉर्म भरते समय अपने नाम और पिता के नाम की स्पेलिंग को आधार कार्ड के अनुसार ही लिखें।
-
दस्तावेजों का साइज: अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों का साइज पोर्टल के निर्देशानुसार ही रखें (आमतौर पर 200kb से कम)।
-
फीस भुगतान: आवेदन के अंत में निर्धारित सरकारी शुल्क का भुगतान केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही करें और रसीद को सुरक्षित रखें।